बीकानेर में बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को नामांकन से पहले काले गुब्बारे और मुर्दाबाद के नारे के साथ विरोध भी झेलना पड़ा. बीका...
बीकानेर में बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को नामांकन से पहले काले गुब्बारे और मुर्दाबाद के नारे के साथ विरोध भी झेलना पड़ा.
बीकानेर में गुरुवार को नामांकन और जनसभा के साथ विरोध के भी स्वर देखने को मिले. भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को नामांकन भरा. मेघवाल घर से पूजा पाठ कर उत्साहपूर्वक निकले लेकिन इसके बाद उनका चेहरा उस समय मायूस नजर आया जब कलेक्ट्रेट पर उन्हें काले गुब्बारों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा. नामांकन भरने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे मेघवाल का बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया. अर्जुनराम मेघवाल के चेहरे पर मुस्कान भी थी. लेकिन जैसे ही कलेक्ट्रेट के बाहर उन्होंने कदम रखा तो नजारा देखकर वह दंग रह गए. उन्हें पता भी नहीं चला कि हुआ क्या और चारो ओर काले गुब्बारों से उनका विरोध शुरू कर दिया.
देवीसिंह भाटी की नाराजगी अर्जुनराम मेघवाल से जगजाहिर है और उसी का नतीजा रहा कि भाटी के लोगों ने गुरुवार को जमकर कलेक्ट्रेट के बाहर अर्जुनराम मेघवाल का विरोध किया. विरोध के बाद अर्जुनराम मेघवाल काफी मायूस नजर आए. लेकिन उसके बाद भी उन्होंने प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, विधायक सिद्धिकुमारी, बिहारी विश्नोई, सुमित गोदारा की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा.
विरोध के दौरान भाजपा और प्रदर्शनकारी आमने सामने भी हो गए. और काफी देर तक तू-तू ,मैं-मैं के साथ गुस्सा भी देखने को मिला. स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने दोनों तरफ से समझाइश का प्रयास किया. मामला शांत भी हुआ लेकिन अर्जुनराम मेघवाल जैसे ही नामांकन भरने के बाद बाहर निकले तो फिर से प्रदर्शनकारियों ने मेघवाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस दौरान हल्की धक्का- मुक्की भी हुई.

COMMENTS