जयपुर में चल रहे आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. एंट्री के दौरान दर्शकों से बाहर ही रखवाए जाने...
जयपुर में चल रहे आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. एंट्री के दौरान दर्शकों से बाहर ही रखवाए जाने वाले सिक्कों का कोई हिसाब किताब नहीं हैं.
IPL मैच के दौरान दर्शकों को हो रही असुविधा
जयपुर में चल रहे आईपीएल मैचों के
दौरान दर्शकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जहां मैच कै
दौरान स्टैंड्स पर महंगी दरों पर खाद्य सामग्री बेची जा रही हैं तो वहीं
एंट्री के दौरान दर्शकों से बाहर ही रखवाए जाने वाले सिक्कों का कोई हिसाब किताब नहीं हैं.
दरअसल जयपुर में हर बार मैच शुरू होने से पहले दर्शकों की जेबों की तलाशी ली जाती हैं और निजी सुरक्षा कर्मी और जांचकर्ता दर्शकों से सिक्के बाहर रखवा लेते हैं, लेकिन इन सिक्कों का कोई हिसाब नहीं होता है. हर एंट्री गेट से पहले दर्शकों की तलाशी के नाम पर जमा किए जाने वाले हजारों रुपयों के सिक्के कहां जा रहे हैं, इसकी कोई सार सुध नहीं हैं.
सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वे टीम प्रबंधन को सौंप देते हैं, जबकि टीम प्रबंधन ने इसे लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं. रविवार को जयपुर में हुए मैच के दौरान भी कई दर्शकों ने इसकी शिकायत की. जिस पर सुरक्षाकर्मी अपनी सफाई देते नजर आए.
COMMENTS