शादी के बाद सुसराल जा रही दुल्हन को बदमाश कार से जबरन उठा ले गए. दुल्हन के परिजन और ससुराल पक्ष की नींद उड़ी हुई है और पुलिस दो दिन गुजर जा...
शादी के बाद सुसराल जा रही दुल्हन को बदमाश कार से जबरन उठा ले गए. दुल्हन के परिजन और ससुराल पक्ष की नींद उड़ी हुई है और पुलिस दो दिन गुजर जाने के बाद भी बदमाशों को सुराग लगाने में नाकाम साबित हुई है.
राजस्थान के शेखावाटी अंचल में बेखौफ बमदाशों ने मंगलवार को देर रात एक बेहद शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. शादी के बाद सुसराल जा रही दुल्हन को बदमाश जबरन कार से उठा ले गए. दुल्हन के परिजन और ससुराल पक्ष की नींद उड़ी हुई है और पुलिस दो दिन गुजर जाने के बाद भी बदमाशों को सुराग लगाने में नाकाम साबित हुई है. 16 अप्रैल को इस वारदात में सीकर के नागवा (धोद तहसील) के गिरधारी सिंह के घर में दो बेटियों की शादी की खुशियों को खौफ और चिंता में बदल दिया है. दुल्हन अपने मायके से विदा होकर मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे ससुराल के लिए रवाना हुई थीं और लेकिन पीहर से निकलते ही बदमाशों ने हमला बोल दिया.
16 अप्रैल की रात ही करीब 3 बजे दोनों दुल्हनें और दूल्हे इनोवा कार से गांव से करीब 4-5 किलोमीटर दूर पहुंचे थे. तभी वारदात हुई.
रामबक्सपुरा गांव के स्टैंड के पास दूल्हा-दुल्हन की इनोवा को एक पिकअप जीप और बोलेरो से घेर लिया गया.
इनोवा कार पर हमला बोल दिया गया. कार पर ताबड़तोड़ वार कर तोड़फोड़ की गई. इसी दौरान एक दूल्हन हंसा को बदमाशों ने कार से नीचे उतारा और अपहरण कर साथ ले गए.
दुल्हन के अपहरण के साथ ही बदमाश कार से 20 हजार रुपए और दुल्हनों के गहने भी लूट ले गए. रात को ही तत्काल पुलिस का सूचना दी गई. परिजनों ने दो युवकों को नामजद करते हुए 7-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
17 अप्रैल: राजपूत समाज ने अपहरण मामले में सीकर एसपी बंगले के सामने प्रदर्शन किया. उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करेन का प्रयास किया. गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार और प्रदर्शन की चेतावनी दी.
8 अप्रैल, सुबह 10 बजे:सीकर दुल्हन अपहरण मामले ने तूल पकड़ा और आरोपियों की गिरफ्तारी और दुल्हन की बरामदगी की मांग पर राजपूत छात्रावास में समाज के लोग जुटने लगे.
सुबह 11:20 बजे:आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने राजपूत छात्रावास के सामने रास्ते पर जाम लगाया. अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी और दुल्हन को बरामद की मांग की गई.
सुबह 11:40 बजे:सीकर सीकर में दुल्हन के अपहरण मामले में कलेक्टर निवास के सामने रास्ता जाम कर दिया गया. विधायक राजेंद्र गुढ़ा सहित राजपूत समाज के सैकड़ों लोग जमा हुए और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी और दुल्हन को बरामद की मांग उठाई गई.
सुबह 11:55 बजे:राजेंद्र गुढ़ा ने आत्मदाह की चेतावनी दी. कहा, कलेक्टर बंगले के सामने पेट्रोल डालकर करूंगा आत्मदाह पुलिस और प्रशासन को देनाहोगा. घटना के 30 घंटे बाद भी नहीं हुई है आरोपियों की गिरफ्तारी. मौके पर भारी पुलिस वाले तैनात किया गया.
दोपहर 1 बजे: समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन शुरू किया. अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे. विधायक राजेंद्र गुढ़ा, सुखदेव सिंह गोगामेडी से वार्ता की कोशिश.
दोपहर 1:30 बजे: हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग हुए जमा. प्रदर्शन जारी. दुल्हन की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन. अतिरिक्त जिला कलेक्टर और एडिशनल एसपी राजपूत समाज को मनाने में जुटे.
दोपहर 3 बजे: राजपूत छात्रावास के बाहर धरने पर बैठ गए. धरना जारी. पुलिस तीन दिन का समय मांगा. पांच लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही गई. लेकिन मुख्य आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा.
शाम 5 बजे: रास्ते से प्रदर्शनकारी हटे, जाम खुला लेकिन राजपूत छात्रावास के बाहर धरना जारी है.














COMMENTS