राजस्थान के नागौर से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज पहली बार संसदीय क्षेत्र पहुंची. इस दौरान ज्य...
राजस्थान के नागौर से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा आज पहली बार संसदीय क्षेत्र पहुंची. इस दौरान ज्योति ने भाजपा व आरएलपी के गठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल भाजपा को खुले मंच से गालियां देते थे, आज उसी भाजपा का दामन थाम लिया. अब वे अपने कार्यकर्ताओं के सामने कौन सा मुंह लेकर जाएंगे.

ज्योति ने दावा किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी. इस दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश मेघवाल ने भी ज्योति मिर्धा का समर्थन किया और उनके साथ मौजूद रहे. बता दें कि ज्योति मिर्धा आज यानी गुरुवार को दिनभर नागौर के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगी. देर शाम वह नागौर पहुंचेगी. बीजेपी व आरएलपी के बीच हुए गठबंधन से नागौर जिले की राजनीति में भारी उधल-पुथल हुई है.
COMMENTS