चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा इशारा किया है. आईपीएल को क...
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा इशारा किया है.
आईपीएल को क्या आप बिना एमएस धोनी के सोच सकते हैं. ज्यादातर लोगों का जवाब नहीं ही होगा. लेकिन ऐसा हो सकता है की चेन्नई का सबसे बड़ा खिलाड़ी ही आपको आईपीएल में न दिखाई दे. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा इशारा किया है.
- रैना ने संकेत दिए हैं कि आईपीएल में अगले साल धोनी चेन्नई की कप्तानी से अलग हो सकते हैं.
- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 80 रन की धमाकेदार जीत के बाद रैना ने यह बयान दिया. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि धोनी के हटने पर वह खुशी-खुशी टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं.
- आपको बता दें की 121 मैच बाद इस सीजन में ऐसा मौका आया था जब धोनी के बिना चेन्नई ने कोई मैच खेला था.
- इस सीजन में धोनी ने दो मैच नहीं खेले हैं. उन दोनों मैचों में टीम की कप्तानी सुरेश रैना ने की थी. हालाकिं दोनों ही मैचों में चेन्नई को हार मिली थी.





COMMENTS