अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान भारत मित्र बनकर कार्य करना चाहते हैं तो अच्छा मौका आपके सामने हैं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 ...
अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान भारत मित्र बनकर कार्य करना चाहते हैं तो अच्छा मौका आपके सामने हैं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2019 की है ।
आयुष्मान भारत मित्र भर्ती 2019
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के द्वारा आयुष्मान भारत मित्र की भर्ती कराई जा रही है जिसके लिए हर राज्य में वैकेंसी निकाली गई है , इसमें इन लोगों को फायदा मिलने वाला है जो कि आयुष्मान भारत मित्र बनकर जन आरोग्य का काम करना चाहते हैं ।
आयुष्मान मित्र क्या होता है ?
आयुष्मान मित्र या फिर जन आरोग्य मित्र दोनों एक ही होते हैं , इनका कार्य होता है लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताना, उनका पंजीकरण आयुष्मान भारत पोर्टल पर करना साथ ही उनका आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाना और भी कार्य होते हैं जो आयुष्मान भारत मित्र को करने होते हैं , जैसे कि लोगों की कौन सी बीमारी है इसका इलाज किस अस्पताल में किया जाना है , मरीज कब अस्पताल में एडमिट होता है और कब डिस्चार्ज उसकी जानकारी स्टेट टीम तक पहुंचाना ।
कैसे बन सकते हैं आयुष्मान भारत मित्र ?
बता देते हैं कि आयुष्मान भारत का काम करने वाले कुछ एजेंसियों को आयुष्मान भारत मित्र की जरूरत है और इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम में आयुष्मान भारत मित्र के विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली गई है ।
भर्ती की जानकारी
* भर्ती किस बोर्ड के द्वारा कराई जा रही है- कर्मचारी राज्य बीमा निगम
* पद के नाम- अलग अलग पदों पर भर्ती कराई जानी है
* आवेदन की प्रक्रिया :- भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जाएगा ।
* चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के द्वारा चयन किया जाएगा ।
* आवेदन कब से शुरू हुआ :- 22 दिसंबर 2018
* आवेदन की अंतिम तिथि :- 21 जनवरी 2019
* आवेदन की अंतिम तिथि :- 21 जनवरी 2019
मंथली सैलरी क्या है :- अलग-अलग पदों पर अलग-अलग सैलरी सुनिश्चित की गई है जो कि आपको भर्ती से पहले बता दी जाएगी ।
नौकरी करने का स्थान :- पूरे भारत में जहां-जहां आयुष्मान भारत का कार्य चल रहा है वहां आप भी कार्य कर सकते हैं ।
कौन कर सकता है आवेदन :- अगर आप एक भारतीय नागरिक हैं तो आप आयुष्मान भारत मित्र 2019 लिए आवेदन कर सकते हैं ।

COMMENTS