2019 इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाती श्रेणी के मेधावी और प्र्तिभावान छात्रों को पीएचडी स्तर पर विदेश मे शिक्षा प्राप्त करने के लिए र...
2019 इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाती श्रेणी के मेधावी और प्र्तिभावान छात्रों को पीएचडी स्तर पर विदेश मे शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सहायता राशि दी जाती है । इस सहयाता राशि करीब 25 लाख रुपए है। तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से योजना से संबन्धित दिशा निर्देश, नियम और लाभ लेने के लिए योग्यता, और चयन प्रक्रिया इत्यादि की सारी जानकारी देंगे ।राजस्थान अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना 2019
यदि आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े । सारी जानकारी नीचे दी गई है ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पात्रता
- आवेदन राजस्थान का मूल /स्थायी निवासी होना चाहिए ।
- वह के अनुसूचित जाती का छात्र होना चाहिए ।
- आवेदन करने वाला एक मेधावी छात्र होना चाहिए ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की न्यूनतम योग्यता :-
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविध्यालय से स्न्नतकोत्तर की परीक्षा पास की हो ।
- इस डिग्री मे आवेदक के कम से कम 55% अंक होने चाहिए ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ लेने के विदेशी विश्वविध्यालय ने निम्नलिखित विषयो के पीएचडी पाठ्यक्र्म मे प्रवेश हो :-
- समाजशास्त्र ।
- लोकप्रशासन ।
- विधि ।
- अर्थशास्त्र ।
- राजनीति शास्त्र ।
- मानव शास्त्र ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आयु सीमा
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन की आयु विज्ञापन जारी तिथि के अनुसार 35 साल से कम होनी चाहिए ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के परिवार की वार्षिक आय
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सभी स्ट्रोतों से 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की मत्वपूर्ण जानकारी :-
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्र ने किसी भी अन्य सरकारी छात्रवृति का लाभ ना लिया हो और ना ले रहा हो । इसके प्रमाण मे उसे अपना एक एफ़िडेविट 100 रुपए के नॉन जुड़ीशियल स्टम्प पर लिखवाना होगा ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृति राशि :-
इस योजना के तहत लाभ लेने वाले छत्र को राज्य सरकार की तरफ से अधिकतम राशि 25 लाख रुपए तक मिलेगी । जिसकी जानकारी निम्नप्रकार से है :-
- प्रथम वर्ष : 10 लाख रुपए ।
- दीतीय बर्ष : 10 लाख रुपए ।
- तृतीय वर्ष : 5 लाख रुपए ।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन प्रिक्रिया :-
इस योजना के तहत आवेदको से प्राप्त एप्लिकेशन पत्र पार्प्त होने के बाद ज्याद से ज्यादा 5 आवेदको को चयन एवं अनुमोदन राज्य की अनुमोदन समीती द्वारा किया जाएगा।
अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन :-
- जब भी इस अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की मांग का विज्ञापन आता है तो आपको 1 महीने के अंदर ही इस अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करना होगा ।
- पहले आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा , और इस आवेदन पत्र के साथ सारे दस्तावेज़ सलगन करने होंगे जैसे की आयु प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र , जाती प्रमाण पत्र और पीएचडी के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र इत्यादि ।
- फिर आवेदन पत्र के साथ आपको सारे दस्तावेज़ आपको दिये गए पते पर भेजने होंगे ।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता :-
सचिव , अंबेडकर पीठ ,मूँडला , जमवारामगढ़ , जयपुर ।
आप इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वैबसाइट से ले सकते है : www.sje.rajasthan.gov.in, ऊपर दिये विषय पर चर्चा के लिए कमेंट बॉक्स मे कमेंट करे। धान्यावाद ।
COMMENTS