बांदा में शोरूम मालिक के पालतू कुत्ते ने भौंककर 35 लोगों की जान बचा ली, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद मारा गया. कुत्ता इंसान का सबसे अ...
बांदा में शोरूम मालिक के पालतू कुत्ते ने भौंककर 35 लोगों की जान बचा ली, लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद मारा गया.
कुत्ता इंसान का सबसे अच्छे दोस्त होता है. यह कोई कहावत नहीं, बल्कि मौका आने पर कुत्ते ने साबित करके भी दिखाया है. ऐसा ही एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के बांदा में देखने को मिला. यहां अतर्रा कस्बे की लखन कॉलोनी में स्थित चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर शोरूम में आग लग गई थी. जिस वक्त आग लगी उस समय इमारत में 35 लोग सो रहे थे. इसी शोरूम के मालिक का पालतू कुत्ता भी वहां बंधा हुआ था.
ऐसे में जब बहुमंजिला फर्नीचर के शोरूम में आग लगी तो कुत्ते ने तेज-तेज भौंकना शुरू कर दिया. कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे लोग जग गए. इसके बाद पड़ोसियों सहित करीब 35 लोग आग देखकर इमारत से बाहर निकल आए, लेकिन खुद जंजीर से बंधा होने की वजह से कुत्ता झुलस गया और उसकी मौत हो गई.

COMMENTS