बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट से वंचित कर्नल सोनाराम चौधरी ने बीजेपी के पदाधिकारियों पर बड़े आरोप लगाए हैं. बाड़मेर...
बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा सीट से टिकट से वंचित कर्नल सोनाराम चौधरी ने बीजेपी के पदाधिकारियों पर बड़े आरोप लगाए हैं.

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद खफा निवर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धन्यवाद सभा का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने बाड़मेर- जैसलमेर का टिकट लेनदेन के जरिए देने का आरोप लगाया है.चौधरी ने कहा कि मुझे बेहद गम है कि आज हालात मेरे खिलाफ है. मुझे टिकट नहीं मिला मुझे इस बात का गम नहीं है, लेकिन मुझे दुःख इस बात का है लेकिन मेरे साथ जो लाखों समर्थक आए उनकी भावनाओं को आहत किया गया. कर्नल सोनाराम बोले कि मुझे मक्खी की तरह बाहर फेंक दिया गया. मुझे जिस तरह निकाला इससे मान मेरा नहीं मेरे समर्थकों का गिरा है. उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल समेत कई पदाधिकारी मेरे खिलाफ रहे.
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के वार्ड से मैं 400 वोट से पीछे रहा. उन्हें पद से हटा देना चाहिए. बाड़मेर विधानसभा चुनावों में अपनी हार का पूरा ठीकरा कर्नल ने भारतीय जनता पार्टी संगठन पर फोड़ते हुए कहा कि जब भाजपा को मेरी जरूरत थी तब तक रखा फिर मुझे उठाकर बाहर फेंक दिया. मुझे तीन दिन नींद नहीं आई, इस वजह से मुझे नींद की गोलियां खानी पड़ीं. कर्नल ने कहा कि बाड़मेर टिकट पर लेनदेन हुई.उन्होंने कहा कि इसको लेकर मोदी और शाह को जानकारी नहीं है.
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से टिकट काटने से नाराज चल रहे सांसद कर्नल सोनाराम ने धन्यवाद सभा दौरान भाषण में बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल भी बड़े आरोप लगाए . कर्नल सोनाराम ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की. उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ने की बात कहते हुए 4 दिन बाद फिर दिल्ली और जयपुर में आला अधिकारियों से बात करने के बाद करीबी व्यक्तियों से बात करके फैसला लेने की बात कही है. कर्नल सोनाराम चौधरी ने मिर्धा परिवार से अपने पुराने रिश्तों को लेकर इशारों ही इशारों में नागौर में चुनाव प्रचार की बात कही.
कर्नल ने खींवसर विधायक और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल पर जमकर प्रहार किए. कर्नल ने कहा कि बेनीवाल ने जाट समाज के युवाओं को बिगाड़ने और बर्बाद करने का काम किया है.

COMMENTS