इस डांस ने बदल दी सपना चौधरी की किस्मत, 42 करोड़ लोग हुए थे 'घायल'

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का वो डांस जिसने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया था. इस डांस का वीडियो आज तक यूट्यूब पर वायरल है. हरियाण...

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का वो डांस जिसने रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया था. इस डांस का वीडियो आज तक यूट्यूब पर वायरल है.


हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है. वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने लगती है. सपना की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. सपना चौधरी ने यूं तो डांस शो कई सारे किए लेकिन इनमें एक डांस ऐसा था जिसने उनकी किस्मत बदल दी. इस डांस वीडियो को दो सालों बाद आज भी लोग देखते हैं.

सपना का ये डांस ऐसा मशहूर हुआ कि आज इसके वीडियो को लगभग 42 करोड़ लोग देख चुके हैं. इसी गाने ने सपना को इतना मशहूर कर दिया कि उन्हें बिग बॉस से बुलावा आ गया. अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं कि सपना चौधरी के अब तक सबसे ज्यादा व्यूज बटोर चुके डांस वीडियो 'तेरी आंख्या का यो काजल' की... नीला सूट पहने जब इस गाने पर सपना ने कातिलाना स्टेप किए तो देखने वाले उनके ऐसे दीवाने हुए कि सपना चौधरी को स्टार बना दिया. आगे देखें इस गाने का वीडियो-



आपमें से कई लोग तो ये गाना पहले भी कई बार सुन चुके होंगे... क्योंकि ये गाना है ही इतना मशहूर. इस गाने की लाइनें कुछ इस तरह हैं 'तेरे आंख्या का यो काजल मन्ने करै सै कोई घायल'... मानों सपना के इस अंदाज से 42 करोड़ लोग घायल हो गए हों. 'तेरी आंख्या का यो काजल' सपना चौधरी के किसी म्यूजिक एल्बम का गाना नहीं है उन्होंने सिर्फ स्टेज शो के दौरान इस गाने पर डांस किया था. उस दिन के बाद से अब तक इस वीडियो को 42 करोड़ लोग देख चुके हैं. अगर कहें कि इस एक वीडियो ने सपना को स्टार बना दिया तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा.

बढ़ती जा रही शोहरत-
बात करें सपना चौधरी के करियर की तो वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. वो जहां पर डांस करने जाती हैं, उन्हें एक से बढ़कर एक फैन मिल जाते हैं. बीते दिनों उन्हें एक आदमी मिल गया था जो भीड़ में खड़े होकर सपना को कॉपी करता हुआ नजर आ रहा था. इस आदमी के डांस को देखकर सपना ने हाथ जोड़ लिए थे. इसके अलावा उन्हें एक बच्ची भी मिली थी जो हूबहू उनकी तरह डांस करती नजर आई थी.

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं. हर जगह उनके डांस शोज जबरदस्त हिट साबित होते हैं. बता दें कि सपना चौधरी ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. उनकी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन सपना को काफी तारीफें मिल रही हैं. इस फिल्म में उनके बिंदास अंदाज को लोगों ने पसंद किया और कुछ ने तो उन्हें बॉलीवुड का 'फ्रेश फेस' भी बताया.

COMMENTS

Name

AADHAAR,5,chhattisgarh news,1,Crime,2,entertainment,1,Govt News,8,GOVT SCHEME,35,History,1,IPL,7,Loksabha Election,25,National News,19,News,30,PASSPORT,1,Rajasthan,14,recruitment,3,Reservation,1,Sports,12,Tech News,2,Vacancy,2,VOTER ID,1,Wolrd News,1,
ltr
item
The JAGIR: इस डांस ने बदल दी सपना चौधरी की किस्मत, 42 करोड़ लोग हुए थे 'घायल'
इस डांस ने बदल दी सपना चौधरी की किस्मत, 42 करोड़ लोग हुए थे 'घायल'
https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/459x306/jpg/2019/04/sapna-choudhary-9.jpg
https://i.ytimg.com/vi/mh5J7pV1hJE/default.jpg
The JAGIR
https://thejagir.blogspot.com/2019/04/bollywood-sapna-choudhary-dance-video-haryanvi-dance-on-teri-aakhya-ka-yo-kajal-42-crore-views-youtube-haryanvi-gana.html
https://thejagir.blogspot.com/
https://thejagir.blogspot.com/
https://thejagir.blogspot.com/2019/04/bollywood-sapna-choudhary-dance-video-haryanvi-dance-on-teri-aakhya-ka-yo-kajal-42-crore-views-youtube-haryanvi-gana.html
true
6541111966326718141
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy