टीम इंडिया में इस वक्त आधे से ज्यादा खिलाड़ी शादीशुदा हैं, वहीं पुराने नियमों के मुताबिक विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों का परिवार उनसे साथ पूर...
टीम इंडिया में इस वक्त आधे से ज्यादा खिलाड़ी शादीशुदा हैं, वहीं पुराने नियमों के मुताबिक विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों का परिवार उनसे साथ पूरे टूर्नामेंट तक रहता था.
30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले ICC world cup 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है. हालाकिं टीम सिलेक्शन से कुछ लोग खुश हैं तो कुछ का मानना है की इसमें अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए था. BCCI ने वर्ल्डकप के दौरान खिलाड़ियों को गर्लफ्रेंड और पत्नियों को अपने साथ रखने संबंधी नियम साफ कर दिए है. आगे जानिए BCCI ने क्या कहा.
बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस टूर्नामेंट के पहले 20 दिनों तक खिलाड़ियों की पत्नी व गर्लफ्रेंड उनके साथ नहीं रह सकतीं.
- हालांकि खिलाड़ी 20 दिनों बाद अपनी पत्नी व गर्लफ्रेंड के साथ रह सकते हैं.
आपको बता दें की कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने की अनुमति मांगी थी लेकिन बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए नियम में बदलाव कर दिया.
गौरतलब है कि इंग्लैंड में हो रहे विश्व कप में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं
इस बार ये टूर्नामेंट लगभग डेढ़ महीने तक चलेगा और इसमें सिर्फ 15 दिनों तक खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति होगी.






COMMENTS