इससे पहले क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका क...
इससे पहले क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में की थी
ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसक ने क्रिकेट की दुनिया मे नया इतिहास रच दिया है. 31 साल की क्लेयर पुरुष वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं. आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग के दूसरे डिविजन के फाइनल मैच में उन्हें यह उपलब्धी मिली. यह मैच नामीबिया और ओमान के बीच खेला जा रहा था. पिछले साल दिसंबर में क्लेयर और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अंपायरिंग की थी. यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेट में दोनों फील्ड अंपायर महिलाएं थीं.
इससे पहले क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अम्पायरिंग कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में की थी. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अंपायरिंग की थी.
क्लेयर 2017 में महिला वनडे विश्व कप के 4 मुकाबलों में भी अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं. क्लेयर ने कहा, 'मैं पुरुषों के वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंपायर के रूप में मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है. महिला अंपायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं निश्चित रूप से अंपायरिंग कर सकती हैं. बाधाओं को तोड़ते हुए जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिकतक महिलाएं इस भूमिका को निभा सके.'

COMMENTS