महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 से 2016 तक आम्रपाली ग्रुप का प्रचार किया था. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप द्व...
महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 से 2016 तक आम्रपाली ग्रुप का प्रचार किया था.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप द्वारा पेंटहाउस न दिए जाने और कंपनी द्वारा देनदारों की सूची में उनका नाम शामिल करने को लेकर सर्वोच्च अदालत पहुंच गए हैं. उन्होंने अपनी याचिका में लिखा है कि रांची स्थित आम्रपाली सफारी में एक पेंटहाउस बुक किया था. इसके साथ आम्रपाली ग्रुप ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था.
टीम इंडिया को 2007 टी20 और 2011 वर्ल्ड कप दिलाने वाले दिग्गज कप्तान धोनी ने कहा, 'कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है और ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जो बकाया राशि थी, उसका भी भुगतान नहीं किया है.'
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 से 2016 तक आम्रपाली ग्रुप का प्रचार किया था. इस दौरान वह इस ग्रुप के कई विज्ञापनों में देखे गए थे.
धोनी के बकाया हैं 40 करोड़
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली कंपनी पर धोनी के 40 करोड़ रुपये भी बकाया है. वह इस कंपनी के साथ पांच साल तक ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं. यही नहीं, धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी कंपनी की चैरिटेबल विंग का हिस्सा रही हैं.
इस वजह से आम्रपाली ग्रुप का छोड़ा था साथ
आम्रपाली ग्रुप ने रियल एस्टेट में अच्छा खासा नाम बना लिया था, लेकिन नोएडा में हजारों लोगों को समय पर फ्लैट ना देने के बाद ये विवादों में आ गया. जब इस घटना के बाद तमाम क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से धोनी से उन्हें फ्लैट दिलाने या फिर ग्रुप छोड़ने की अपील की थी. इसके बाद धोनी ने इस ग्रुप का साथ छोड़ने का ऐलान कर लिया था.

COMMENTS