Rajasthan Royals के बल्लेबाज Liam Livingstone ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली सनराइजर्स हैदराबाद के...
Rajasthan Royals के बल्लेबाज Liam Livingstone ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली
लिविंगस्टोन का हैरतअंगेज सिक्स
लिविंगस्टोन ने एक सिक्स तो इतना हैरतअंगेज लगाया कि हर कोई भौंचक्का रह गया. लिविंगस्टोन ने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर टेनिस स्टाइल में सिक्स लगाया. सिद्धार्थ कौल ने लिविंगस्टोन को बाउंसर फेंकी और उन्होंने गेंद को टेनिस शॉट की तरह खेल लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. सिक्स लगाने के बाद सिद्धार्थ कौल हैरान नजर आए वहीं लिविंगस्टोन हंसते दिखाई दिए.
पाकिस्तान सुपर लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी
लिविंगस्टोन अपनी हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में भी लिविंगस्टोन ने अपने बल्ले का दम दिखाया था. लिविंगस्टोन ने क्वेटा के खिलाफ इतना लंबा सिक्स लगाया था कि गेंद स्टेडियम पार कर हाइवे पर पहुंच गई थी.

लिविंगस्टोन ने अब आईपीएल में भी साबित कर दिया है कि वो अच्छे हिटर हैं. राजस्थान रॉयल्स को बटलर की जो कमी खल रही थी, उसे लिविंगस्टोन भर सकते हैं.

COMMENTS