रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया एस एस धोनी पूरी दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर ह...
रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया
एस एस धोनी पूरी दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर हैं, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वो बेहद शांत रहते हैं लेकिन गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने अपना आपा खो दिया. ये घटना घटी मैच के आखिरी ओवर में जब बेन स्टोक्स की एक बीमर को पहले अंपायर ने नो बॉल दिया लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया.चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर उल्हास गांधे ने बेन स्टोक्स की बीमर गेंद को नो बॉल दिया लेकिन बाद में वो इससे मुकर गए. इसके बाद जडेजा अंपायर से बात करने लगे और एम एस धोनी अपने डगआउट से मैदान में घुस आए. उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की. लेकिन अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली. हालांकि रीप्ले में साफ दिख रहा था कि बेन स्टोक्स की वो गेंद नो बॉल थी.
एम एस धोनी के मैदान में घुसने और अंपायर से बहस करने की कमेंटेटर्स ने काफी निंदा की. कमेंट्री कर रहे वीवीएस लक्ष्मण ने इसे गलत बताया. वैसे धोनी से इस तरह के बर्ताव की किसी को उम्मीद नहीं थी. हालांकि आखिर में धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की ही जीत हुई. आखिरी गेंद पर चेन्नई को 3 रनों की जरूरत थी और सैंटनर ने स्टोक्स की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी.

COMMENTS