कर्नाटक के बड़े शराब कारोबारी और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके माल्या की जिंदगी कम रोचक नहीं है शराब कारोबारी और यूबी ग्रुप ...
कर्नाटक के बड़े शराब कारोबारी और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके माल्या की जिंदगी कम रोचक नहीं है

शराब कारोबारी और यूबी ग्रुप के
पूर्व चेयरमैन विजय माल्या ने लंदन की अदालत में कहा है कि वो आर्थिक तौर
पर दिक्कतें झेल रहे हैं. परिवार के लोग उन्हें आर्थिक तौर पर मदद करके
बचाए हुए हैं. इस मामले में उन्होंने अपनी पत्नी से लेकर बेटी तक का नाम
लिया. हम देखते हैं कि उनके परिवार में कौन कौन है. और उनकी ये हालत कैसे
हो गई.
विजय माल्या के पिता विट्ठल
माल्या कर्नाटक के बड़े उद्योगपति थे. उन्होंने कई बिजनेस शुरू किए और
उसमें उन्हें सफलता मिली. फिर वो यूनाइटेड ब्रेवरीज में हिस्सेदार बने. कुछ
सालों बाद वो इस कंपनी के पहले भारतीय डायरेक्टर बने. आने वाले सालों में
उन्होंने इस कंपनी के कंट्रोलिंग शेयर अपने नाम कर लिये. देश के शराब
कारोबार पर विट्ठल माल्या के वर्चस्व हो गया. हालांकि पिता से इस कारोबार
को हाथ में लेने के बाद विजय ने कारोबार को और तेजी से बढा़या.
ये विजय माल्या की पहली पत्नी
समीरा तैय्यबजी हैं. समीरा एयर इंडिया में एयरहोस्टेस थीं. वो आमतौर पर
विदेशी उड़ानों में होती थीं. जब विजय एक बार एयर इंडिया की उड़ान से
अमेेरिका जा रहे थे. तब उनकी मुलाकात समीरा से हुई. इस पहली मुलाकात में ही
दोनों करीब आ गए. दोनों की मुलाकातें बढ़ीं. दोनों से 1986 में शादी कर
ली. हालांकि कहा जाता है कि इस शादी विजय माल्या के पिता विट्ठल खुश नहीं
थे.
ये शादी ज्यादा नहीं चली. एक साल
बाद ही तलाक हो गया. इस शादी से विजय को एक बेटा सिद्धार्थ हुआ. जो अब
उनके कारोबार को देख रहा है. माना जाता है कि सिद्धार्थ के पास खुद कुछ
कंपनियां हैं, जो ब्रिटेन और उसके बाहर हैं. सिद्धार्थ लंदन में पिता से
अलग एक बंगले में रहते हैं. समीरा ने तलाक के बाद कोई शादी नहीं की. वो
भारत में ही रहती हैं.
इसके बाद कुछ सालों बाद विजय
माल्या की मुलाकात अपनी स्कूल जमाने की प्रेमिका रेखा से हुई. स्कूल के
दिनों में वो उनके बहुत करीब थीं. वो उनसे शादी करना चाहते थे लेकिन पिता
को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. लिहाजा तब विजय को अपने पैर पीछे खींचने पड़े
थे. रेखा ने विजय से दूर होने के बाद दो शादियां कीं. पहली शादी काफी
प्लांटेशन कारोबारी प्रताव चेटियप्पा से हुई. जिनसे उनकी एक बेटी स्टेला
हुई, जिसकी एक रोड एक्सीडेंट में डेथ हो गई. उनकी दूसरी शाहिद महमूद से
हुई. शाहिद भी बिजनेसमैन थे.
रेखा को दूसरी शादी से एक बेटा
और एक बेटी हुई. इस शादी से हुई बेटी लैला को विजय तब एडाप्ट कर लिया, जब
उन्होंने रेखा से की. हालांकि विजय माल्या और रेखा की दो बेटियां और हुईं.
ये पूरा परिवार अब लंदन में रहता है. बेटियां बड़ी हो चुकी हैं. उनका अपना
कारोबार है. कोर्ट में माल्या ने इन्हीं बेटियों के बारे में कहा है कि वो
उन्हें आर्थिक तौर पर मदद देती हैं. रेखा से विजय का तलाक हो चुका है लेकिन
दोनों मिलते रहते हैं. रेखा आमतौर शांत और लोप्रोफाइल लाइफ पसंद करती हैं
लेकिन बताया जाता है कि तलाक के एवज में उन्हें विजय से ठीक ठाक पैसा और
प्रापर्टी मिले होने की बात कही जाती है.
अब पिंकी लालवानी उनके जीवन में
हैं. लंदन की कोर्ट में माल्या के वकील ने उन्हें पत्नी के तौर पर उद्धृत
किया है. पिंकी कभी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस बनकर आईं थीं. लेकिन
फिर वो माल्या की जिंदगी में शामिल हो गईं. वो माल्या के साथ लंदन के उनके
शानदार किलेनुमा मकान में रहती हैं. पिंकी कई कंपनियों में निदेशक और
हिस्सेदार हैं. वो खुद भी कई कारोबार रही हैं. लंदन के कोर्ट में पिंकी का
कमाई 1.35 करोड़ सालाना बताई गई. हालांकि माना जाता है कि वो इससे कहीं
ज्यादा कमा रही हैं.
इस तरह देखा जाए तो विजय माल्या
एक भरे पूरे परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं. इस परिवार में उनकी एक
पूर्व पत्नी, मौजूदा पत्नी, मां, तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है. उनकी एक
पूर्व पत्नी भारत में ही रहती हैं. माना जाता है ये पूरा परिवार मोटी
संपत्ति का मालिक है.








COMMENTS