लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए गुरुवार 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है. सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान में जो...
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए गुरुवार 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है. सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान में जोर शोर से लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर खूब निशाना साधा. यहां उन्होंने कहा, 'जम्मू और बारामूला में भारी मतदान कर आपने आतंकियों के आकाओं, पाक परस्त अवसरवादियों और निराशा में डूबे महामिलावटियों को कड़ा जवाब दिया है.'
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, 'जम्मू-कश्मीर के वंशवादी परिवार जितनी कोशिश कर लें, मोदी उनके सामने दीवार बनकर खड़ा है. मैं तीन-तीन पीढ़ियों से यहां पर कब्जा जमाकर बैठे अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार को कहना चाहता हूं कि यह मोदी है, न बिकता है, न डरता है, न झुकता है. जम्मू-कश्मीर की तीन-तीन पीढ़ियों को इन दो परिवारों ने तबाह किया है, नोंच लिया है, निचोड़ लिया है. जम्मू कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन दोनों परिवार को विदाई होनी चाहिए.'
इसके बाद पीएम मोदी की दूसरी रैली यूपी के अलीगढ़ में दोपहर 2:30 बजे और आखिरी रैली मुरादाबाद में शाम 4:25 बजे होगी. दूसरी ओर, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी यूपी के फर्रुखाबाद में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे. जबकि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में होंगे. उनकी मोहम्मदाबाद के तकीपुर में एक जनसभा है. इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. बसपा सुप्रीमो जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं. मायावती यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.

COMMENTS