फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि 20वीं दफा में चुनाव जीतोगे, इसलिए लगातार चुनाव लड़ रहा हूं. मथुरा के सियासी महाभारत ...
फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि 20वीं दफा में चुनाव जीतोगे, इसलिए लगातार चुनाव लड़ रहा हूं.
फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि 20वीं दफा में चुनाव जीतोगे, इसलिए लगातार चुनाव लड़ रहा हूं. फक्कड़ बाबा मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गोविन्द नगर स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर में रहते हैं और चुनाव के लिए जमानत राशि का इंतजाम भी वहीं से करते हैं.
बता दें कि 5 विधानसभा वाली मथुरा संसदीय सीट पर बीजेपी की हेमा मालिनी समेत 13 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं.बीजेपी, गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी गतिविधियां तो दिख रही हैं, लेकिन कोई अन्य कहीं भी नजर नहीं आ रहा. फक्कड़ बाबा तो नामांकन के बाद से निकले ही नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रचार के लिए किसी वाहन की अनुमति भी नहीं ली है. मथुरा में अभी तक फक्कड़ बाबा वोट मांगते नजर नहीं आए हैं.
लोग कहते हैं कि फक्कड़ बाबा पहले वोट मांगने निकलते थे, लेकिन पिछले चार-पांच चुनाव से वे बाहर नहीं निकल रहे. फक्कड़ बाबा का कहना है कि उनके गुरु ने कहा था कि वे 20वीं बार जीतेंगे. लिहाजा वे उसी चुनाव में ताकत लगाएंगे.

COMMENTS