नागौर लोकसभा सीट पर चुनावी घमासान दिनोदिन तेज हो रहा है. पीसीसी सदस्य श्यामप्रताप सिंह ने दावा किया कि राजपूत समाज ज्योति मिर्धा को समर्थन...
नागौर लोकसभा सीट पर चुनावी घमासान दिनोदिन तेज हो रहा है. पीसीसी सदस्य श्यामप्रताप सिंह ने दावा किया कि राजपूत समाज ज्योति मिर्धा को समर्थन करेगा.
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट पर चुनावी घमासान दिनोदिन तेज हो रहा है, जहां पिछले दिनों बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में कुचामन मे हुई बैठक में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करने का आह्वान किया था. वहीं मंगलवार को डीडवाना में राजपूत समाज की हुई बैठक में जिले के विभिन्न इलाकों के राजपूत समाज के लोग शामिल हुए. बैठक के बाद पीसीसी सदस्य श्यामप्रताप सिंह ने दावा किया कि राजपूत समाज ज्योति मिर्धा को समर्थन करेगा.
दोनों तरफ से किए जा रहे दावे से यह साफ हो गया है कि दोनों ही दलों की राजपूत वोटों पर नजर टिकी है और दोनों ही दलों के अपने-अपने दावे हैं. वही एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, पूर्व विधायक मनोहर सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में हनुमान बेनीवाल के साथ प्रचार कर रहे हैं.
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को पीसीसी सदस्य श्यामप्रताप सिंह का साथ मिला है. आने वाले दिनो में जोधपुर के बीजेपी प्रत्याशी गजेद्र सिंह शेखावत व राजसमंद प्रत्याशी दिया कुमारी भी हनुमान बेनीवाल के लिए नागौर में प्रचार करने आएंगे. ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि राजपूत समाज किसे समर्थन देता है.

COMMENTS