कंपनी ने अपने भरोसेमंद ग्राहकों को शुक्रिया अदा करने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की है. भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को थैंक्यू कहने के...
कंपनी ने अपने भरोसेमंद ग्राहकों को शुक्रिया अदा करने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की है.
भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को थैंक्यू कहने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है. कंपनी अपने लॉयल (भरोसेमंद) ग्राहकों को AirtelThanks प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें उन्हें इनाम दिए जा रहे हैं.इस प्रोग्राम के तहत सब्सक्राइबर्स तीन टीयर- गोल्ड, सिल्वर और प्लैटिनम में बांटे गए हैं. कोई भी ग्राहक अपनी कैटेगरी के हिसाब से बेनिफिट अनलॉक कर सकता है. इसमें यूजर्स को अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, zee5 से लेकर विंक म्यूजिक का प्रीमियम कॉटेंट अनलॉक करने का मौका मिलेगा.
क्या है Airtel Thanks स्कीम की खासियत
इस स्कीम के खासियत की बात करें तो एयरटेल के सिल्वर टीयर वाले यूजर्स को एयरटेल टीवी और विंक का एक्सेस मिलेगा. इसके साथ ही कई टेलीकॉम बेनिफिट्स और प्रीमियम कॉन्टेंट का एक्सेस भी मिलेगा. वहीं अगर आप एयरटेल के प्लैटिनम कैटेगरी में आते हैं तो आपको एयरटेल की तरफ से VIP सर्विस मिलेगी. इसमें प्रीमियम कॉन्टेंट, ई-बुक्स, डिवाइस प्रोटेक्शन और किसी भी सेल में प्रायॉरिटी एक्सेस मिलेगा.
कंपनी ने अपने ऐप को रीनेम करके उसका नाम Airtel Thanks कर दिया है और कहा है कि यूजर एक्सपीरिएंस को कस्टमाइज करने के लिए डेटा साइंस और सेग्मेंटेशन एल्गोरिद्म का यूज करता है और ये ग्राहकों की रुचि और प्रोफाइल पर आधारित होता है.
AirtelThanks को लेकर भारती एयरटेल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिशियल आदर्श नायर ने कहा कि इसे
डीप टेक्नॉलजी और कई पार्टनर्शिप्स के साथ मिल कर तैयार किया गया है. नए अवतार में यह ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से बेहतर अनुभव देगा.
फ्री में पाएं अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन
कंपनी ने 299 रुपए का भी एक प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में हर दिन 2.5 GB डेटा के साथ 28 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी. इसके अलावा आपको इसमें अनलिमिटेड कॉल्स से लेकर हर दिन 100 SMS फ्री मिलेगा. आपको बता दें कि इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा.

COMMENTS