धोनी ने मैच के 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर मिडविकेट की बाउंड्री के ऊपर से छक्का मारा. जिसको देखकर पत्नी साक्षी भी ख़ुशी से सीट से उछाल पड़ी....
धोनी ने मैच के 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर मिडविकेट की बाउंड्री के ऊपर से छक्का मारा. जिसको देखकर पत्नी साक्षी भी ख़ुशी से सीट से उछाल पड़ी.
आईपीएल सीजन 12 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक काफी अच्छा रहा है. उनकी टीम प्ले ऑफ़ में पहुंच गई है. वहीं टीम का सबसे बड़े खिलाड़ी एमएस धोनी भी लाजवाब फॉर्म में हैं. उनके बल्ले से आज कल गेंदबाजों की काफी धुनाई हो रही है.
धोनी की बैटिंग देख फैंस तो पागल हो ही जाते हैं. साथ ही अन्य खिलाड़ी भी धोनी की बल्लेबाजी को काफी एन्जॉय करते हैं.
धोनी की बैटिंग को उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उतना ही इन्जॉय करती है जितना दूसरे क्रिकेट प्रेमी.
आईपीएल सीजन 12 के 50वें मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने का मिला जब धोनी दिल्ली के खिलाफ आखिरी ओवर में पॉवर हिटिंग कर रहे थे.
धोनी ने मैच के 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर मिडविकेट की बाउंड्री के ऊपर से छक्का मारा. जिसको देखकर पत्नी साक्षी भी ख़ुशी से सीट से उछाल पड़ी. छक्के के बाद कैमेरा मैन ने साक्षी का ये रिएक्शन कैद कर लिया. धोनी ने इस मैच में 22 गेंदों में 44 रन की काफी धमाकेदार पारी खेली थी





COMMENTS