लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के दौरान गलत अंगुली पर स्याही का निशान लगाने के मामले को राज्य निर्वाचन विभाग ने गंभीरता से लिया है....
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के दौरान गलत अंगुली पर स्याही का निशान लगाने के मामले को राज्य निर्वाचन विभाग ने गंभीरता से लिया है. निर्वाचन विभाग के निर्देश कोटा और पाली में गलत अंगुली पर स्याही लगाने वाले दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें कोटा में बीजेपी प्रत्याशी ओम बिड़ला और पाली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर के मतदान करने के दौरान उनकी गलत अंगुली पर स्याही लगा दी गई थी.
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान के दौरान लगाने वाली स्याही मतदाता के लेफ्ट हाथ की तर्जनी पर लगाई जाती है.मतदानकर्मियों ने दोनों नेताओं की राइट हाथ की तर्जनी स्याही लगाई थी. दोनों जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों मामलों को राज्य निर्वाचन विभाग के पास भेज दिया था. मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के निर्देश पर दोनों मतदानकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

COMMENTS