सूत्रों के अनुसार, गढ़चिरौली के कुरखेड़ा इलाके से 6 किमी दूर लेंदारी पुल पर नक्सलियों ने विस्फोट किया है. महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सा...
सूत्रों के अनुसार, गढ़चिरौली के कुरखेड़ा इलाके से 6 किमी दूर लेंदारी पुल पर नक्सलियों ने विस्फोट किया है.
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. ब्लास्ट में 16 जवानों के शहीद होने की खबर है. सूचना के बाद मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, गढ़चिरौली के कुरखेड़ा इलाके से 6 किमी दूर लेंदारी पुल पर नक्सलियों ने विस्फोट किया है. पुलिस जवान और यात्रियों से भरी एक गाड़ी इस ब्लास्ट की चपेट में आई है.
अब तक 16 जवानों के वाहन में होने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है. एक निजी वाहन चालक की मौत की भी खबर आ रही है. अब तक गढ़चिरौली पुलिस ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
मिल रही सूचना के मुताबिक, दो गाड़ियों में करीब 25 जवान सवार थे. बता दें कि दोनों गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए निकली थीं. आईजी गढ़चिरौली शरद शेलर ने NEWS18 से बताया कि हमला काफी खतरनाक था.
जवान एक प्राइवेट जीप के जरिए सफ़र कर रहे थे. करीब 16 जवान जीप में सवार थे और उन सभी के शहीद होने की आशंका है.
अभी पूरी स्थिति का पता लगाया जा रहा है. शरद ने बताया कि साल 2018 में 22 अप्रैल में को ईटापल्ली में एक ऑपरेशन के तहत 40 नक्सलियों को मार गिराया गया था, ये इसी के बदले में की गई कार्रवाई है.






COMMENTS